Kushinagar News: बारिश से किसान खुश, सड़क पर जलजमाव
कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: हाटा। लगभग एक सप्ताह से रुक-रुककर हो रही बारिश से धान, गन्ना, मक्का, मुंगफली आदि फसलों को काफी लाभ पहुंचा है। इस बारिश से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं। किसान जमुना सागर सिंह, वेदप्रकाश मिश्र, नंदू सिह, राजेश राव आदि का कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बनकर बरस रही है। धान की फसलों को इससे काफी लाभ मिलेगा। दूसरी बात यह है कि महंगी सिंचाई से निर्भरता कम होगी और खेतों में नमी रहेगी। बारिश हो जाने से सिंचाई के लिए अतिरिक्त खर्च करने की जरूरत फिलहाल नहीं है। वहीं, नगर में गोरखपुर चौराहा तथा कसया चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए खोदी गई हाईवे की दोनों तरफ की सर्विस लेन की पटरियों पर पानी लग जाने से राहगीरों के आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.