Kushinagar News: बारिश में फिर जलमग्न हुईं सड़कें, बरसात बाद बनेगा नया नाला
कुशीनगर, जुलाई 18 -- Kushinagar News: कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बारिश के बाद कप्तानगंज कस्बे की कई सड़कें शनिवार को एक बार फिर जलमग्न हो गईं। चार दिन पहले की तरह दोबारा हुए जलभराव से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान चौक से आजाद चौक तक मुख्य मार्ग तथा सुभाष नगर स्थित ओवरब्रिज के दोनों ओर सर्विस रोड पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित रहा।
जलभराव की समस्या कस्बे के लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर पिछले कई महीनों से कीचड़, फिसलन और जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान यह समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाना पड़ता है। इस बीच क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर यह है कि एनएचएआई ने ओवरब्रिज के दोनों ओर नए सिरे से नाला निर्माण कराने की तैयारी पूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.