Kushinagar News: बारिश में दूसरे के बरामदे में पढ़ने को मजबूर नौनिहाल
कुशीनगर, अक्टूबर 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता विशुनपुरा ब्लॉक के सिरसिया दीक्षित स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बारिश के कारण इन दिनों गांव के कृष्ण प्रकाश दीक्षित के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय जाने वाले रास्ते और परिसर में पानी लगने के कारण बच्चों को स्कूल से बाहर अस्थायी स्थान पर पढ़ाया जा रहा है।बारिश के बीच दूसरे के बरामदे में बैठकर पढ़ाई करने से बच्चों को असुविधा के साथ उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण सत्यप्रकाश दीक्षित, दीपचंद दीक्षित, निक्कू दीक्षित, केवल प्रजापति व राजन चौधरी ने विद्यालय में बच्चों के बैठने और बारिश से बचाव की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सुरक्षित वातावरण मिलना जरूरी है। मौसम खराब होने पर दूसरे के बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.