Kushinagar News: बारिश थमने से मिली राहत, धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बरकरार
कुशीनगर, नवम्बर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कुशीनगर में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से बदले मौसम के बाद शनिवार को बारिश थमने से लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद आसमान साफ होने लगा। हालांकि खेतों में पककर तैयार खड़ी धान की फसल को लेकर किसानों की चिंता बरकरार है। शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवा से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। एक दिन पूर्व 30 अक्तूबर को जिले में 24 घंटे के भीतर करीब 18.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। शनिवार की दोपहर बाद मौसम साफ होने लगा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश का कोई नया अलर्ट नहीं है। इससे किसानों को धान की कटाई और मड़ाई का काम पूरा करने की उम्मीद जगी है। जिले में करीब 95 फीसदी किसानों की धान की फसल अभी खेतों में खड़ी है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.