कुशीनगर, अक्टूबर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर जिले में बाढ़ से किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के 10 गांवों और खड्डा तहसील क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी घुसने से सर्वाधिक फसलों को नुकसान पहुंचा। अबतक के विभाागीय आंकड़ों के अनुसार दोनों तहसील क्षेत्रों में कुल 10,250 किसान प्रभावित हुये हैं, जिनके 2,610 हेक्टेयर कृषि भूमि पर लगी फसल को नुकसान पहुंचा है। बाढ़ प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति के रूप में करीब 4.5 करोड़ रुपये अनुदान दिये जाने का अनुमान है। इनमें से अब तक 1,113 किसानों को क्षतिपूर्ति की धनराशि दी जा चुकी है, जबकि 8,088 किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया गया है। शेष किसानों को भी सत्यापन और प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द लाभ दिया जायेगा।

बाढ़ से फ...