Kushinagar News: बाढ़ में घिरे गांवों में पशुओं के चारे का संकट
कुशीनगर, सितम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी खड्डा रेता क्षेत्र के शिवपुर, मरिचहवा, नारायनपुर, हरिहरपुर, महदेवा और सालिकपुर गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। गांवों में पानी भरने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। स्थिति यह है कि कई जगह मकानों के भीतर सीने तक पानी लगा हुआ है और ग्रामीणों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। दर्जनों परिवार मकानों की छतों पर शरण लेकर जागकर रात गुजारने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों की समस्याएँ मरिचहवा प्रधान इजहार अंसारी समेत लालू भगत, रमेश शुक्ला, मोती, राजेंद्र, रामसवारे, विनोद, रमेश और प्रकाश आदि ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण उनके गांव का आसपास के गांवों से संपर्क टूट गया है। घरों में पानी भर जाने के कारण लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई परिवारों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.