कुशीनगर, अक्टूबर 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। एपी तटबंध के जवही में टूटने के बाद बाढ़ का पानी प्रभावित गांवों से निकलने लगा है, लेकिन अपने पीछे कीचड़, गाद, जलजमाव और दुर्गंध की समस्या छोड़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए जिला पंचायती राज विभाग ने बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वच्छता और छिड़काव अभियान तेज कर दिया है। मच्छरों के प्रकोप पर नियंत्रण के लिए एनटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं, पेयजल को सुरक्षित रखने के लिए हैंडपंपों में क्लोरीन की गोलियां डाली जा रही हैं। जलजमाव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव भी कराया जा रहा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद ग्रामीणों के सामने अब सामान्य जनजीवन बहाल करने की चुनौती है। घरों और रास्तों पर जमा कीचड़, गाद तथा जगह-जगह ठहरे ...