कुशीनगर, अक्टूबर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जवहीं दयाल के ततवा टोली के सामने एपी तटबंध कटने के बाद बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की जिंदगी तटबंध पर सिमट गई है। घरों में पानी घुसने के बाद कई परिवार जरूरी सामान समेटकर तटबंध और आसपास के ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच घर-गृहस्थी और भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है। यह भी पढ़ें- कटे एपी तटबंध की दूसरे दिन शुरू हुई मरम्मत, बंधे पर बाढ़ ग्रस्त ग्रामीणों की जिंदगीप्रशासन की सहायता प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, पेयजल और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, कुछ लोग अभी भी बाढ़ के पानी से घिरे बताए जा रहे हैं। उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है। तटबंध कटने के बाद अब राहत-बच...