Kushinagar News: बाजार से गायब चाइनीज झालर, मिट्टी के दीये से रोशन होंगे मुंडेर
कुशीनगर, नवम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। दिवाली को लेकर पडरौना शहर का बाजार ग्राहकों से गुलजार है। लोगबाग अपने घरों की साफ-सफाई करने के साथ ही अब सजावट की तैयारी शुरू कर चुके हैं। रंग-बिरंगी लाइटों की बाजार में अधिक डिमांड है। हालांकि, अब बाजार से पूरी तरह चाइनीज झालर गायब हो चुके हैं। मिट्टी के दीये से मुंडेर को रोशन करने के लिए लोग कुम्हारों के घर तक पहुंच रहे हैं। कुम्हार भी दीयों को लेकर गली-गली पहुंच लोगों के बीच बिक्री कर रहे हैं। दीयों के अलावा मोमबत्ती की भी मांग बढ़ी है। वहीं त्योहार पर कपड़ों की खरीदारी तेज होने से कपड़ा कारोबारियों की चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। बाजार में इस बार लक्ष्मी व गणेशजी की मूर्तियां भी नए कलेवर में आईं हैं। ग्राहकों के स्वागत में दुकानें भी सजकर तैयार हो चुकीं हैं। यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.