कुशीनगर, नवम्बर 11 -- Kushinagar News: अहिरौली बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा-पिपराइच मार्ग पर खोट्ठा चौराहे के पास रविवार रात हुए सड़क हादसे में राहगीर समेत दो युवकों की मौत हो गई। बाइक की ठोकर से पैदल जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा, जबकि बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछे से आ रहे दूसरे बाइक सवार ने उसे रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की जान चली गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खोट्ठा गांव निवासी राहुल साहनी (23) पुत्र विशुन साहनी रविवार की रात करीब 11 बजे बाइक से भैसही बाजार की ओर जा रहा था। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: स्कार्पियो की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर वह खोट्ठा चौराहे से आगे लोझार गांव के समीप पहुंचा था कि इस दौरान खोट्ठा चौराहे से ...