Kushinagar News: बाइक और कार की टक्कर में दो युवक गंभीर
कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज नगर पंचायत में शिवमंदिर के सामने बाइक और लग्जरी कार की टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक का पैर टूट गया, जबकि दूसरे के सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को सीएचसी तमकुहीराज में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रवींद्रनगर धूस के लिए रेफर कर दिया गया।सेवरही कस्बा निवासी प्रकाश (19) और बिरू (20) बाइक से तमकुहीराज आए थे। इसी दौरान शिवमंदिर के सामने उनकी बाइक की एक लग्जरी कार से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर तमकुहीरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.