कुशीनगर, जुलाई 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बांसी नदी के बैकुंठपुर घाट पर मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बांसी नदी के धोकरहा घाट पर घड़ियाल देखा जा चुका है। वहीं, बांसगांव के नौका टोला निवासी 13 वर्षीय एक बालक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद से नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों क कहना है कि पिछले करीब एक वर्ष से धोकरहा घाट के आसपास मगरमच्छ और घड़ियाल की मौजूदगी देखी जा रही है। नदी में उगी घनी वनस्पतियों के बीच ये अक्सर छिपे रहते हैं और समय-समय पर पानी में दिखाई देते हैं। कई बार वन विभाग को लिखित और मौखिक रूप से इसकी ...