Kushinagar News: बहुजन समाज के संतों, गुरुओं व महापुरुषों के विचारों को जन-जन पहुंचायेगी अजपा
कुशीनगर, जुलाई 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। अपनी जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक पडरौना में बलूचहा रोड स्थित एक स्कूल में जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन विस्तार और अगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में बहुजन समाज के संतों, गुरुओं और महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 20 जुलाई तक सभी बूथ समितियों का गठन पूरा करने की अपील की। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष बेचू खान ने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: ग्रामीण विस से आशीष कुशवाहा अपनी जनता पा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.