कुशीनगर, नवम्बर 18 -- Kushinagar News: कुशीनगर। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के तत्वावधान में 15वीं बस्ती मैराथन दौड़ का आयोजन 29 नवंबर को किया जायेगा। मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं व खिलाड़ियों में खेल भावना, फिटनेस, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है। उप क्रीड़ा अधिकारी संजय रावत ने बताया कि आयोजित मैराथन की दूरी 6 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इसमें पुरुष व महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 10 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 5 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बस्ती में 15 वीं मैराथन दौड़ 29 को उन्होंने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी अपना ...