Kushinagar News: बदहाल सड़क को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा ब्लाक क्षेत्र के रामपुर से कोप जंगल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल है। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद निर्मित खड़ंजा अब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से इससे जुड़े दर्जनों गांवों के हजारों किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों और किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।रामपुर बांगर, नौका टोला, बिंदवलिया, बड़ी टोला, कुट्टी टोला, जीवनपुर, भेड़ी जंगल समेत अन्य गांवों से होकर छपिया-छितौनी और कोप जंगल को जोड़ने वाला यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के बावजूद जिम्मेदारों की ओर से इसकी सुध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.