Kushinagar News: बदहाल रामकोला-कसया मार्ग का होगा सुदृढ़ीकरण, बनेगी नाली व इंटरलाकिंग
कुशीनगर, नवम्बर 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता वर्षों से बदहाल रामकोला-कसया मार्ग के बेहतर होने की उम्मीद जगी है। 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का निर्माण लगभग 72 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित है। सड़क की मौजूदा सात मीटर चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग और नाली का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रकाशित किया जा चुका है। ऐसे में लंबे समय से सड़क निर्माण की राह देख रहे क्षेत्रीय लोगों को अब जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
मार्ग की बदहाल स्थिति से लोग परेशान रामकोला-कसया मार्ग पिछले कई वर्षों से बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बाइक सवार व अन्य वाहन चालक गड्ढों के कारण दुर्घटनाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.