कुशीनगर, जुलाई 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बड़ी गंडक नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के साथ ही नरवाजोत एक्सटेंशन से अहिरौली दान तक लगभग 17.5 किलोमीटर लंबे एपी तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों की अधूरी तैयारियों ने तटबंध किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ खंड संवेदनशील स्थानों पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था करने के बजाय केवल खानापूर्ति कर रहा है। वहीं, विभाग का कहना है कि 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी शीघ्र पूरा करा लिया जाएगा।

ग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों का कहना है कि नरवाजोत के 1.700 नोज स्पर का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हो सका है, जबकि नदी का तेज दबाव सीधे इसी स्थान पर पड़ रहा है। इसके अलावा चैनपट्टी क्षेत्र में एपी तटबंध के 3.500 से 4.000 किलोमीटर के बीच रिव...