कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सिद्धी पीठ बगही धाम अपने ऐतिहासिक परांपरागत मेला व आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। रविवार को ग्रामीण कलाकारों ने मेघनाथ वध का मंचन किया। जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।मेले की चहल पहल व रामलीला मंचन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।‌ मेघनाथ वध मंचन के माध्यम से अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया। मेघनाथ वध रामायण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण, रोमांचक व प्रेरणादायक प्रसंग है। मेघनाथ को इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है। वह रावण का ज्येष्ठ पुत्र था। अपनी युद्धकला, मायावी शक्तियों तथा पराक्रम के लिए प्रसिद्ध था। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: शरद पूर्णिमा के दिन मां दुर्गा का दर्शन कर मांगा आशीर्वाद मेघनाथ ने देवराज इंद्र को युद्ध में ...