Kushinagar News: बकाया पैसा मांगने पर पेंट कारोबारी को पीटा, केस दर्ज
कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: पटहेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। बकाया पैसा मांगने गए एक पेंट कारोबारी पर दुकानदार ने अपने भतीजे के साथ मिलकर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में कारोबारी का हाथ टूट गया और उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पटहेरवा थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।पटहेरवा पुलिस को दिये तहरीर में पीड़ित गोविन्द पुत्र बाल्मीकि प्रसाद निवासी मोतीछापर बिचली बाजार, मैरवा, जिला सिवान (बिहार) ने बताया कि वह पेंट के कारोबार से जुड़ा है। उसने फाजिलनगर में मनीष ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाने वाले मनीष गुप्ता को उधार पेंट दिया था। तीन अकटुबर को जब वह अपना उधारी का पैसा मांगने दुकान पर पहुंचा, तो आरोपी उसे बहाने से दूसरी दुकान पर ले गया, जहां गाली-गलौज करते हुए लोहे के पाइप से अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.