Kushinagar News: फोरलेन पर अब तेज रफ्तार की खैर नहीं, हाईटेक इंटरसेप्टर से कट रहे चालान
कुशीनगर, अगस्त 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फोरलेन पर बढ़ते सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए कुशीनगर यातायात पुलिस ने हाईटेक तकनीक के साथ कार्रवाई तेज शुरू कर दी है। फोरलेन के हॉटस्पॉट और कट वाले स्थानों पर इंटरसेप्टर वाहन से वाहनों की गति स्कैन की जा रही है। निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ ऑटोमेटिक चालान की कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस के अनुसार प्रतिदिन 100 से अधिक वाहनों के चालान किए जा रहे हैं।यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए फोरलेन पर इंटरसेप्टर वाहन तैनात किया है। ट्रैफिक एसआई मदन राम ने बताया कि हॉटस्पॉट और कट वाले स्थानों पर इंटरसेप्टर के माध्यम से वाहनों की गति स्कैन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: फोरलेन पर अब तेज रफ्तार वालों की खैर नहीं, हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.