कुशीनगर, अगस्त 13 -- Kushinagar News: सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद। हाटा कोतवाली के सुकरौली नगर पंचायत सुकरौली स्थित फोरलेन के किनारे कटरैन की झोपड़ी में बुधवार की सुबह एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शव की पहचान हाटा कोतवाली के सुकरौली नगर पंचायत के जोल्हिनिया निवासी शिवा चौहान (28) पुत्र विजयचन्द्र चौहान का शव बुधवार की सुबह घर से पांच सौ मीटर की दूर फोरलेन के किनारे एक कटरैन की झोपड़ी में मिला। सुबह रास्ते से गुजर रहे लोगों ने कटरैन की झोपड़ी में युवक के शव मिलने की सूचना परिजनों समेत मुकामी पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि मृतक युवक नशे का आदी था। प्रतिदिन घूम कर नशा करता था। मृ...