कुशीनगर, सितम्बर 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी और नगर पंचायत दुदही के अध्यक्ष प्रतिनिधि अजीम आलम का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अजीम आलम ने विशुनपुरा पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्तान अखबार वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस को दिए तहरीर में अजीम आलम ने आरोप लगाया है कि एआई के माध्यम से उनकी तस्वीर को मुख्यमंत्री और अल्पसंख्यक मंत्री की तस्वीर के साथ जोड़कर तैयार किया गया और सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया। उन्होंने इसे साजिश बताते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद विशुनप...