Kushinagar News: फिर बढ़ा गंडक का डिस्चार्ज, भेड़ियारी ठोकर के पास कटान शुरू
कुशीनगर, सितम्बर 2 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। यह भी पढ़ें- Bagaha News: कटाव की स्थिति गंभीर, पर किया गया कटावरोधी कार्य वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर गंडक नदी का डिस्चार्ज एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार की सुबह नदी का डिस्चार्ज 1 लाख 31 हजार 200 क्यूसेक दर्ज किया गया, जो शाम तक बढ़कर 1 लाख 50 हजार 200 क्यूसेक पहुंच गया। अचानक बढ़े डिस्चार्ज के बाद नदी का दबाव छितौनी बांध के संवेदनशील स्थानों पर बढ़ गया है। छितौनी बांध के भैंसहा गेज पर नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु 95 सेंटीमीटर को पार करते हुए 14 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। इससे बाढ़ खंड विभाग के अधिकारियों की निगरानी और सक्रियता बढ़ गई है।कटान की शुरुआत डिस्चार्ज बढ़ने के साथ ही छितौनी बांध के भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के समीप नदी ने फिर कटान शुरू कर दिया है। कटान की सूचना म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.