Kushinagar News: फाजिलनगर में 5 नवंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला
कुशीनगर, नवम्बर 3 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि 5 नवंबर को पावानगर महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 20 से 25 प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिसमें 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की कार्रवाई प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में इंटर, स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा व आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.