Kushinagar News: फाजिलनगर में जाम से राहत के लिए छोटी ओवरब्रिज पर बैरिकेडिंग
कुशीनगर, सितम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बे में बढ़ती जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने छोटी ओवरब्रिज के दोनों तरफ पक्की बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। नई यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने नगर के प्रबुद्ध लोगों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।फोरलेन पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते एनएचएआई ने मुख्य मार्ग का यातायात रोककर उत्तरी और दक्षिणी सर्विस लेन से वाहनों का आवागमन कराया है। इससे पिछले कुछ दिनों से फाजिलनगर में सर्विस लेन के साथ फोरलेन पर भीषण जाम की स्थिति बनी हुई थी। जाम के कारण राहगीरों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसी समस्या को कुछ हद तक कम करने के लिए पुलिस ने छोटी ओवरब्रिज के दोनों तरफ पक्की बैरिकेडिंग कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.