कुशीनगर, जुलाई 7 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र से कसया की ओर से आने वाली मुख्य आपूर्ति लाइन तथा उपकेंद्र से विभिन्न गांवों को जाने वाली फीडर लाइनों में लगातार फॉल्ट आने के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं विभाग की कार्यशैली को लेकर लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।उपकेंद्र से पिछले कई दिनों से दिन और रात में बार बार बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। कभी मुख्य लाइन में तकनीकी खराबी तो कभी गांवों की फीडर लाइन में फॉल्ट के कारण घंटों तक बिजली गुल रहती है। यह भी पढ़ें- Deoria News: लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज ने गर्मी में बढ़ाई समस्या कभी कभी तो पूरा दिन बिजली आपूर्ति बाधित हो जा रही है। इससे घर...