Kushinagar News: फर्जी दस्तावेज के सहारे बने थे तीन पासपोर्ट, तीनों के खिलाफ केस
कुशीनगर, सितम्बर 5 -- Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक व्यक्ति के नाम, पता और जन्मतिथि में हेरफेर कर तीन पासपोर्ट बनवाने का मामला सामने आया है। पासपोर्ट कार्यालय की जांच के बाद पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिनेश कुमार की तहरीर पर नेबुआ नौरंगिया थाने में मुकदमा दर्ज की गई है। मुकदमा में चखनी भूमिहारी पट्टी निवासी आलम अली पुत्र सिद्दीकी, रामपुर खुर्द निवासी नर्सिंग पुत्र मोहन कुशवाहा तथा चंदन बरवा निवासी बृजेश पुत्र मोहर को नामजद किया गया है। तहरीर में आरोप लगा है कि आरोपियों ने आधार कार्ड, वोटर कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र सहित अन्य दस्तावेजों में व्यक्तिगत विवरण में बदलाव कर कूटरचित दस्ताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.