Kushinagar News: प्रोबेशन विभाग में भर्ती घोटाले पर कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
कुशीनगर, जुलाई 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला प्रोबेशन कार्यालय में आउटसोर्सिंग भर्ती में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जांच रिपोर्ट आने के 22 दिन बाद भी दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा राधे ने कहा कि एडीएम (न्यायिक) की जांच में भर्ती प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं, हितों के टकराव और वित्तीय गड़बड़ियों का उल्लेख किया गया है। इसके बावजूद प्रशासन मौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच रिपोर्ट में जिला मैनेजर/कोऑर्डिनेटर पद पर चयन प्रक्रिया में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि एक पद के सापेक्ष पांच अभ्यर्थियों को बुलाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.