कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: नेबुआ नौरंगिया (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। प्रेमिका से मिलने पहुंचे 18 वर्षीय युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। गुरुवार देर रात हुई घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। पुलिस ने युवक को भीड़ से मुक्त कराकर अस्पताल पहुंचाया। मामला दो वर्गों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना की तहरीर न मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की है। हालांकि, हिन्दुस्तान समाचार पत्र वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: फतेहपुर में युवक को खंभे से बांधकर पीटा, छह हिरासत में घटना थाना क्षेत्र के एक गांव के चौराहे के पास की है। पड़ोसी गांव निवासी ...