कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। श्री स्वामी अवधूत परमहंस भगवानानन्द जी महाराज आश्रम धार्मिक न्यास, सनातन विश्व दर्शन मंदिर रामकोला धाम में श्री श्री 1008 परमहंस परमानन्द जी महाराज के प्राकट्योत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता, सुप्रसिद्ध स्वर साधक तथा सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' शामिल होंगे।आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज तिवारी का आगमन, सत्संग एवं प्रवचन होगा। इसके साथ ही अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय कुश्ती दंगल का आयोजन भी किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सांसद मनोज तिवारी 'मृदुल' द्वारा प्रस्तुत भजन संध्या होगी। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्र...