कुशीनगर, अगस्त 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कसया के गोपालगढ़ स्थित हंसराज हॉस्पिटल में प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने प्रकरण की जांच के लिए हाटा के एसडीएम न्यायिक विवेकशील को जांच अधिकारी नामित किया है। उनकी अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। टीम तीन दिन तक मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी। इसके बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतका के सिपाही पति द्वारा तहरीर देने के बाद भी मामले में अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: नवजात की मौत से आक्रोश, शव लेकर 35 किमी दूर पैदल पडरौना पहुंचे परिजनमामले का विवरण बुद्ध स्थली कुशीनगर के पर्यटन थाने में तैनात सिपाही प्रमोद यादव की पत्नी अन्नू यादव ...