Kushinagar News: प्रसव के बाद बकाया भुगतान के नाम पर जच्चा-बच्चा को रोकने का आरोप
कुशीनगर, नवम्बर 29 -- Kushinagar News: कुशीनगर। कसया नगर के एनएच-28 किनारे स्थित एक निजी हॉस्पिटल में प्रसव के बाद रुपये की मांग को लेकर जच्चा-बच्चा को कथित रूप से बंधक बनाए रखने का आरोप मरीज के परिजनों ने लगाया है। पीड़ित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर मनमाने ढंग से अतिरिक्त धनराशि मांगने तथा भुगतान के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सुकई पुत्र फेकू निवासी ग्राम तुर्कही, थाना हनुमानगंज ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री गुंजा प्रसव के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। वहां कुछ लोगों के बहकावे में आकर कसया स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद अस्पताल की ओर से रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़ित परिवार का कहना है कि वह अब तक अस्पताल में एक लाख 31 हजार रुपये जमा कर चुका है। इसके बावजूद लगातार अतिरिक्त रुपये की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.