कुशीनगर, अगस्त 21 -- Kushinagar News: कुशीनगर। आमजन की सुविधा एवं आधार संबंधित सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रधान डाकघर पडरौना में आधार नामांकन एवं आधार में आवश्यक अपडेट का कार्य प्रत्येक कार्य दिवस में दो पालियों में शुरू हो गया है। जन सामान्य अपनी सुविधा के अनुसार प्रधान डाकघर पडरौना में पहुंच कर आधार नामांकन एवं अपडेट संबंधित सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। समय: प्रातः 08:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक आधार बनाने का काम चखलेगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों को अधिक सुविधाजनक समय में आधार संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सेवा प्राप्त करने में होने वाली असुविधा को कम करना है। यह भी पढ़ें- अवकाश के दिनों में भी प्रधान डाकघर में मिलेगी आधार सेवा पोस्टमार्टर ने लोगों से निर्धारित समय के अंदर पहुंच कर विभागीय सुविधाओं का लाभ लेने की ...