Kushinagar News: प्रतिबंधित मांझे की रोकथाम व जीएसटी 2.0 को लेकर व्यापारियों को किया जागरूक
कुशीनगर, जुलाई 17 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय रविन्द्रनगरधूस स्थित राज्य कर कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रतिबंधित मांझे की रोकथाम के लिए अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें चाइनीज, सिंथेटिक एवं शीशा-लेपित मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए व्यापारियों से ऐसे प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पूरी तरह बंद करने में सहयोग की अपील की गई तथा जीएसटी 2.0 के प्रति जागरूक किया गया।अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज एवं सिंथेटिक मांझे के उपयोग से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं तथा पशु-पक्षियों की भी जान जा रही है। ऐसे में प्रतिबंधित मांझे की बिक्री एवं उपयोग पर प्रभावी रोक लगाना अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जीएसटी 2.0 की नई पाठशाला: व्यापारियों से सीधा संवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.