कुशीनगर, जुलाई 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने बड़े उत्साह के साथ पौधरोपण किया। कई लोगों ने अपनी मां, जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ और प्रियजनों के नाम पर पौधे लगाकर सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कीं। लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या अभियान केवल पौधे लगाने और फोटो खिंचवाने तक सीमित होकर रह गया है या उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाई जा रही है। पौधरोपण के बाद उन पौधों का संरक्षण करना ही जिम्मेदार भूल गए हैं। ऐसे में अब पौधे या तो सूख रहे हैं या फिर पशु उसे चर जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पेड़ कटने से तपिश और जल संकट से जूझ रहे लोगपौधों की देखभाल की स्थिति सेवरही क्षेत्र के कई स्थानों पर लगाए गए पौधे पानी और नियमित देखभाल क...