कुशीनगर, जुलाई 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। शिक्षा विभाग में ऑनलाइन अवकाश प्रणाली को गंभीरता से नहीं लेने वाले प्रधानाध्यापकों पर सख्ती शुरू हो गयी है। मानव संपदा पोर्टल के अवलोकन में जिले के 46 विद्यालयों में शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के आकस्मिक व चिकित्सीय अवकाश के आवेदन प्रधानाध्यापक स्तर पर लंबित पाए गए हैं। इसको गंभीरता से लेते हुए बीईओ पडरौना ने सभी प्रधानाध्यापकों को स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।शासनादेश के तहत यह अनिवार्य है कि मानव संपदा पोर्टल पर प्राप्त अवकाश आवेदनों का समय से निस्तारण किया जाए। लेकिन पोर्टल की जांच में सामने आया कि पडरौना ब्लॉक के 46 विद्यालयों में आवेदन पेंडिंग हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विद्यालय संचालन अवधि में कार्यालय नहीं आ सकेंगे शिक्षक इसको गंभीरता से ...