Kushinagar News: पोखरे में नहाने गयी बच्ची की डूबने से मौत
कुशीनगर, अगस्त 12 -- Kushinagar News: लक्ष्मीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दुबौली गांव के समीप पोखरे में नहाने गई चांदनी दुबे 10 वर्ष पुत्री बृजेश दुबे की डूबने से मौत हो गई । साथ में भाई शिवा दुबे ने डूबते देख परिजनों को सूचना दी। गांव के लोग को पोखरे पर पहुंचने के पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया था। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रामकोला पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का विवरण रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुसम्हा टोला दुबौली निवासी बृजेश दुबे की 10 वर्षीय पुत्री चांदनी दुबे अपने भाई शिवा दुबे उम्र 7 वर्ष के साथ सोमवार की शाम 4 बजे के लगभग गांव के समीप पोखरे में नहाने गयी थी। बहन चांदनी दुबे नहाते समय पानी में डूबने लगी। भाई शिवा दुबे दौड़ते हुए घर गया और अपनी बड़ी बहन रोशनी दुबे को बताया। बड़ी बहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.