कुशीनगर, जुलाई 9 -- Kushinagar News: पड़रौना, निज संवाददाता।

स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण जिले में रात्रिकालीन इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मंगलवार की रात सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ और अन्य अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों के साथ जिले के करीब छह से अधिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश केंद्रों पर इमरजेंसी स्टाफ ड्यूटी पर मिला, जबकि नेबुआ नौरंगिया, दुदही और विशुनपुरा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी अनुपस्थित पाए गए। कई स्थानों पर साफ-सफाई, स्टॉक रजिस्टर, मंत्रा ऐप पर प्रविष्टि और ड्रेस कोड संबंधी कमियां मिलने पर अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

बिल्कुल अनुठा निरीक्षण सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने रात करीब आठ बजे स...