कुशीनगर, अक्टूबर 10 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा-झुलनीपुर मार्ग पर थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल रेगुलेटर के समीप गुरुवार की देर शाम पुलिस चेकिंग के लिए लगाए गए बैरियर से टकराकर बाइक सवार 18 वर्षीय इंटर के छात्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को विधायक विवेकानंद पांडेय ने मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल गांव निवासी मनोज शर्मा का इकलौता पुत्र अभिषेक शर्मा इंटर का छात्र था। गुरुवार की शाम वह बाइक से खड्डा आया था। देर शाम वह मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के रास्ते बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सिसवा गोपाल रेगुलेटर के समीप पुलिस ...