कुशीनगर, अक्टूबर 26 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर के आवासीय परिसर में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी मूलभूत समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।एसपी ने आवासीय परिसर में रह रहे पुलिस कर्मियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की तथा उनकी विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। इस दौरान मुख्य आरक्षी गणेश यादव, देवानंद गुप्ता, सरिता यादव, वंदना पांडेय व अवधेश यादव सहित अन्य लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव एसपी के सामने रखे। एसपी ने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आरआई मनोज कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी केशव कुमार ने कहा कि पुलिसकर्मियों क...