कुशीनगर, नवम्बर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिये जिला व मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के चयन 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में किया जायेगा। उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला स्तरीय चयन 23 नवंबर तथा मंडल स्तरीय चयन 25 नवंबर को सुबह 11 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में होगा। चयनित खिलाड़ियों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक अलीगढ़ में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: 23 नवंबर को जिला स्तरीय जूडो ट्रायल होंगे यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर कबड्डी टीम का चयन ट्रायल 22 को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...