Kushinagar News: पीएम के आने की संभावना को लेकर निर्माण कार्य में आई तेजी
कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निर्माणाधीन क़ृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय के छोटे मोटे व्यवधान क़ो शीघ्र पूरा करने की तैयारियां जोर पकड़ ली हैं। विश्वविद्यालय का लोकार्पण प्रधानमंत्री के हाथो होना है, जिनका कार्यक्रम नवंबर माह में कभी भी लग सकता है। इसको देखते हुए कार्य दायी संस्था दिन रात एक कर निर्माण कार्य पूरा करने में लगी है। प्रधानमंत्री लोकार्पण के साथ साथ जनसभा क़ो संबोधित करेंगे। सभा स्थल पर एक लाख लोगों के जुटने की व्यवस्था की जा रही है। सभा क़ो लेकर दो स्थानों क़ो चिह्नित किया गया है। पहला बरवा फार्म, जहां पीएम पूर्व में सभा कर चुके हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट के बगल में खाली पड़ी 38 एकड़ जमीन क़ो भी देखा गया है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: कृषि विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य को गति देने को डीएम ने की समीक्षा बैठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.