Kushinagar News: पीएम आवास के सर्वे में अनियमितता का आरोप
कुशीनगर, जुलाई 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम पंचायत धुरिया कोट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सर्वे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने डीएम व सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर सर्वे में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में शामिल कराने की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव जनमेजय गुप्ता की ओर से कराये गए सर्वे में करीब 30 पात्र लाभार्थियों के नाम जानबूझकर सूची से बाहर कर दिये गये। उनका कहना है कि इस संबंध में बीडीओ को भी समय रहते अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गये। प्रार्थना पत्र के अनुसार इस मामले की शिकायत 11 फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.