कुशीनगर, अक्टूबर 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा ब्लॉक के बरवा रतनपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकृत करने की मंजूरी मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया। ग्रामीणों का कहना है कि खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पांडेय के प्रयासों से यह मंजूरी मिली है। बरवा रतनपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। गांव के पवन राव सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस मांग को पूरा करने की अपील की थी। अब मंजूरी मिलने से क्षेत्रवासियों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। बरवा रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र के ...