कुशीनगर, नवम्बर 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर। गौ तस्करों ने तस्करी का तरीका बदल दिया है। अब तस्कर बड़े वाहन की जगह गोवंश को ले जाने के लिए बोलेरो का प्रयोग कर रहे हैं, यदि यह सही है तो प्रतीत होता है कि तस्करों ने तस्करी का ट्रेंड बदल दिया है। रामकोला के पास बोलेरो में बरामद हुए बछड़े और पुलिस के अनुसार तस्करों के बयान इस बात की गवाही दे रहे हैं की तस्कर अब अन्य वाहनों की जगह बोलेरो का प्रयोग कर रहे हैं। सवाल यह उठता है कि बोलेरो से तस्करी करने वाले तस्करों को कितना मुनाफा होता होगा और यह कितना मुमकिन है, खुद कटघरे में है। इसी सप्ताह रामकोला पुलिस, जिले की स्वाट टीम, कोतवाली पडरौना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में रामकोला पडरौना मार्ग एनएच 730 पर पुलिस ने मुठभेड़ में एक तस्कर को गिरफ्तार किया उसके साथी को भागते हुए पकड़ लिया और बोलेरो में ल...