कुशीनगर, सितम्बर 28 -- Kushinagar News: सुकरौली, हिन्दुस्तान संवाद। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा मयंक त्रिपाठी ने रविवार को सुकरौली नगर पंचायत में अत्यधिक बारिश के चलते गनेशपुर में पशुशेड, टीनशेड व बढ़या बुजुर्ग में पशुशेड गिरने से भैंस की पड़िया की मौत की जानकारी होने पर तत्काल मौके पर पंहुच निरीक्षण किया। उनके साथ तहसीलदार हाटा जया सिंह भी मौजूद रही। निरीक्षण के दौरान ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने दैवीय आपदा में पीड़ितों का संबंधित राजस्व कर्मियों से तत्काल रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के लिए निर्देश दिया।पिछले दो दिनों से तेज हवा के हुई मूसलाधार बारिश की चपेट में आने से सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 बढ़या बुजुर्ग के तकिया निवासी रामप्यारे पुत्र विक्रम का पशुशेड गिरने से दो वर्ष की भैंस की पड़िया की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Gonda News: गोंडा पहली...