Kushinagar News: पड़रौना में 25 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
कुशीनगर, अगस्त 30 -- Kushinagar News: कुशीनगर। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, महात्मा गांधी जयंती, दशहरा सहित विभिन्न त्योहारों तथा आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं व प्रतियोगी परीक्षाओं में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अपर जिला मजिस्ट्रेट वैभव मिश्र द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर 25 अक्टूबर तक या इसे वापस लिए जाने तक प्रभावी रहेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आगामी त्योहारों व परीक्षाओं के दौरान विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना को देखते हुए लोक शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है। इसी के दृष्टिगत जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। पारंपरिक धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.