Kushinagar News: पट्टे की जमीन फर्जी अभिलेखों के आधार पर लिखवाने का आरोप, पुलिस छानबीन में जुटी
कुशीनगर, सितम्बर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। खड्डा तहसील क्षेत्र में सरकारी पट्टे की जमीन को फर्जी अभिलेखों के आधार पर बैनामा कराने का मामला सामने आया है। लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि रजिस्टर को धोखे में रखकर उसकी पट्टे की जमीन को बिना भुगतान किए दूसरे व्यक्ति के नाम लिखवा लिया गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर खड्डा थाने में देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।लक्ष्मीपुर पड़रहवा निवासी छोटेलाल पुत्र कांता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि लक्ष्मीपुर मौजा में सरकार की ओर से उसे पट्टे की जमीन आवंटित की गई है। आरोप है कि इसमें से 0.067 हेक्टेयर भूमि तुर्कहा निवासी व्यक्ति ने बिना उसे कोई पैसा दिए अपने नाम बैनामा करा लिया। आरोप है कि इस पूरे मामले में उसके गांव का एक युवक भी शामिल है। युवक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.