Kushinagar News: पटहेरवा थाने में खड़ी लावारिस गाड़ियों की आज होगी नीलामी
कुशीनगर, अक्टूबर 24 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा थाना परिसर में विभिन्न मामलों में पकड़ी गई लावारिस वाहनों की न्यायालय के आदेश पर नीलामी की जाएगी। नीलामी शनिवार को राजस्व अधिकारियों के समक्ष थाने पर होगी। इस आशय की जानकारी पटहेरवा पुलिस ने दी है। थाने के दीवान रामचन्द्र यादव ने बताया कि थाने के कैंपस में विभिन्न मामलों में पकड़े गए लावारिस वाहनों को न्यायालय के आदेश पर शनिवार के दिन 12 गाड़ियों की नीलामी की जाएगी। इनमें 5 बाइक, 5 टेंपो, एक टाटा सूमो तथा एक वैन शामिल है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोग थाने पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.