Kushinagar News: पंचायत उत्सव भवनों के निर्माण को पांच गांवों में पुनः आमंत्रित की गई निविदा
कुशीनगर, नवम्बर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया है कि जनपद के विकास खंड खड्डा की ग्राम पंचायत विशुनपुरा बुजुर्ग, विशुनपुरा की ग्राम पंचायत कंठी छपरा, तमकुही की ग्राम पंचायत बरवा सुकदेव, कप्तानगंज की ग्राम पंचायत बरवा कोटवा तथा सेवरही की ग्राम पंचायत डुमरिया में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए पूर्व में निविदा आमंत्रित की गई थी। उस निविदा की तकनीकी बिड में निविदादाताओं के अनर्ह पाए जाने के कारण गठित समिति द्वारा निविदा निरस्त कर दी गई है। इसके क्रम में इन पांचों ग्राम पंचायतों में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए पुनः निविदा आमंत्रित की गई है। पुनर्निविदा की प्रक्रिया 26 नवंबर तक निर्धारित की गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने इच्छुक एवं पात्र निविदादाताओं से निर्धारित अवधि के भीतर निविदा प्रक्रिया में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.